सहारनपुर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….

सहारनपुर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना बेहट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों और वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार दीक्षित के नेतृत्व में 12 अगस्त 2026 को थाना बेहट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने भोजेवाला चौराहा से रीढ़ीमोहीदीनपुर जाने वाले मार्ग पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चन्दन पुत्र रामशरण, निवासी ग्राम पथरवा, थाना बेहट, सहारनपुर तथा मुन्तजिर पुत्र गफूर, निवासी ग्राम कलसिया, थाना बेहट, सहारनपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की स्पेलण्डर प्रो मोटरसाइकिल, रंग काला, बिना नंबर प्लेट, पंजीकरण संख्या UK07AW 2665 बरामद की गई।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बेहट पर मु0अ0सं0 333/26, धारा 317(5)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त चन्दन पुत्र रामशरण, निवासी ग्राम पथरवा, थाना बेहट, सहारनपुर। मुन्तजिर पुत्र गफूर, निवासी ग्राम कलसिया, थाना बेहट, सहारनपुर। बरामदगी चोरी की 01 मोटरसाइकिल। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 विकास कुमार, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर। है0का0 734 सतेन्द्र, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर। का0 2183 संजू सैम, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर।



