जेकेएसएस की जादौपुर पट्टी में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक, चलाया जन जागरूकता अभियान।

जेकेएसएस की जादौपुर पट्टी में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक, चलाया जन जागरूकता अभियान।
रिपोर्ट- अखिलेश कुमार यादव, पीलीभीत
जनपद की तहसील बीसलपुर के ब्लॉक बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम जादौपुर पट्टी में सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ (दूसरा परिवार) की ग्राम प्रधानों के साथ बैठक संपन्न हुई कार्यक्रम में कई गांवों के लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदेइ वर्मा जिला पंचायत वार्ड नंबर 27 ने अध्यक्षता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जन जागरूकता अभियान चलाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेकेएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह जी ने संबोधित करते हुए बताया कि जेकेएसएस एक सामाजिक संगठन होने के बावजूद भी एक दूसरा परिवार है जिसमें किसी एक परिवार के व्यक्ति के ऊपर समस्या आने पर सभी संगठन के सदस्य एक जुट होकर उसका जब तक साथ देते हैं जब तक उसकी समस्या का पूर्ण रूप से समाधान ना हो जाए हम लोगों ने संगठन के साथ-साथ एक परिवार बनाया है और इस परिवार के द्वारा जन-जन की समस्याओं को भी निपटाने का काम किया जा रहा है और कहा कि संगठन मानव के लिए तो काम करता ही है साथ ही साथ पशु पक्षियों की भी हिफाजत की जाती है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जनता के लिए सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री ज्योति जीवन बीमा प्रधानमंत्री जन धन योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना मुख्यमंत्री सुमंगला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री बाल विकास योजना मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना वृद्धा पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना सहित आदि सरकारी योजनाओं पर विस्तार से योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया श्रीपाल सिंह राष्ट्रीय महासचिव ने संबोधित करते हुए कहा कि जेकेएसएस जनता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए गांव गांव निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कराकर निशुल्क जांच निशुल्क दवाइयां का वितरण करने का काम करता है साथ ही साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु गांव-गांव में वृक्ष लगाकर उन्हें सिंचित कर जीवन दान देने का भी काम करता है एवं जल संचय व भारत को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम में भी संस्था का योगदान रहता है संस्था के माध्यम से गांव-गांव गांव की समस्या गांव में समाधान चौपाल कार्यक्रम लगाकर विभाग के संबंधित अधिकारियों के द्वारा गांव में ही समस्याओं को समाधान करने का भी संस्था के द्वारा कार्य किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से शमशाद अंसारी प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश सपना मंडल प्रभारी महिला मंडल बरेली पूनम देवी वर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महिला पीलीभीत नदीम ब्लॉक उपाध्यक्ष बरखेड़ा बृजेश यादव तहसील उपाध्यक्ष युवा कलीनगर हरिशंकर यादव ग्राम अध्यक्ष जमुनिया खास बालक राम वर्मा ग्राम प्रचार मंत्री जमुनिया खास दिनेश कुमार अग्रवाल ग्राम प्रधान मधवापुर दिगंबर स्वरूप ग्राम प्रधान खरदाई राजेंद्र प्रसाद पूर्व प्रधान जादौपुर पट्टी वेदपाल ग्राम प्रधान बड़हरा भगवत शरण अश्विनी कुमार धर्मेंद्र सतपाल मिडी लाल रूपलाल रिंकू राम बेटी सुखरानी राधा रानी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन बृजेश सिंह जिला सचिव ने किया।






