#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, शिव गंगा तट पर हुई भोलेनाथ की आरती

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, शिव गंगा तट पर हुई भोलेनाथ की आरती

भंडारे में थारू जनजाति के लोगों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्रहण किया प्रसाद


ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला

लखीमपुर-खीरी, 10 अगस्त 2026। चंदन चौकी क्षेत्र के सुन्दा के बिरिया गांव स्थित पावन शिव गंगा तट पर कांवड़ यात्रा के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने पहुंचकर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के साथ भगवान भोलेनाथ की आरती की।

आरती के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। पुष्पवर्षा होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिव गंगा तट गूंज उठा। भक्ति गीतों और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने शिव गंगा तट पर पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

कार्यक्रम के दौरान अरविंद गुप्ता थारू जनजाति के लोगों के साथ आयोजित भंडारे में भी शामिल हुए। उन्होंने सभी के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। भंडारे में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर जिला प्रचारक आजाद, आचार्य संजय मिश्रा, रवि गुप्ता, जितेंद्र अवस्थी, ललित गुप्ता, संदीप, ओम प्रकाश, अमित कृष्ण शास्त्री वृंदावन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, कांवड़िये एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button