#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
डग्गामार वाहनों पर परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 20 वाहन बंद, 25 के चालान

डग्गामार वाहनों पर परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 20 वाहन बंद, 25 के चालान
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। मिशन आरोही अभियान के तहत परिवहन विभाग ने अवैध परिवहन और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 वाहनों को बंद कराया, जबकि 25 वाहनों के चालान किए।
एआरटीओ शान्तिभूषण पांडे ने एआरएम के साथ संयुक्त रूप से एलआरपी चौराहा, राजपुर और खीरी रोड पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक स्लीपर बस समेत अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों पर कार्रवाई की गई।
एआरटीओ शान्तिभूषण पांडे ने कहा कि अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



