#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

छोटी काशी में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर विधायक अमन गिरी ने किया भव्य अभिनंदन

छोटी काशी में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर विधायक अमन गिरी ने किया भव्य अभिनंदन

श्रावण के दूसरे सोमवार पर गूंजे हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

गोला गोकरननाथ खीरी । पवित्र श्रावण माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर ऐतिहासिक एवं पौराणिक छोटी काशी श्री गोला गोकर्णनाथ धाम स्थित शिव मंदिर प्रांगण में विधायक अमन गिरी ने अपने सहयोगियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ भगवान भोलेनाथ के भक्तों और कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया।

इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया। पुष्पवर्षा के बीच हर ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। कांवड़ियों के स्वागत से माहौल भक्तिमय हो उठा।

विधायक अमन गिरी ने देवाधिदेव महादेव से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सर्वकल्याण की मंगलकामना की।

इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री अवधेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष श्री विनोद स्वर्णकार, श्री रामगुलाम पांडे, नगर महामंत्री श्री राजेश राठौर, श्रीमती रेखा मिश्रा, श्री सूर्य प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री अंकुर वर्मा, श्री सुधीर कोहली, श्री अमित वर्मा, श्री रामकुमार सिंह, कृष्णा जी सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रावण की भक्ति, भोलेनाथ का आशीर्वाद और छोटी काशी की दिव्यता के बीच कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत आकर्षण का केंद्र रहा।

Related Articles

Back to top button