#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना पुलिस की सक्रियता से अवैध कटान का भंडाफोड़, आम की लकड़ी से लदे दो ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में…

थाना पुलिस की सक्रियता से अवैध कटान का भंडाफोड़, आम की लकड़ी से लदे दो ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर छुटमलपुर
पिछले काफी दिनों से वन विभाग की कडी चौकसी एवं फतेहपुर थाना पुलिस की सक्रियता के चलते छुटमलपुर इलाके में प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर पूरी तरह रोक लगी हुई थी। परंतु लकड़ी माफियाओं ने बीती रात नौसरहेडी गांव में 9-10 आम के हरे पेड़ काटकर ठिकाने लगाने की कोशिश की तो फतेहपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की स्टीक सूचना पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पड़कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ कटान के मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटे हुए पेड़ों के सबूत इकट्ठा कर थाना पुलिस से पकड़े गए दोनों ट्रैक्टर ट्राली अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी करने पर फतेहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि आम के हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है, उसके बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। उधर वन क्षत्राधिकारी मोहण्ड लव सिंह ने बताया कि बीती देर रात अवैध कटान की सूचना मिली थी, स्टाफ को आम का बाग काटे जाने की जानकारी करने के लिए उसी वक्त लगाया गया था, संयुक्त रूप से पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़े गए हैं, करीब 9 -10 आम के हरे पेड़ काटे गए हैं, आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button