#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

छोटी काशी में डीएम का औचक निरीक्षण, कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

छोटी काशी में डीएम का औचक निरीक्षण, कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा में न हो कोई चूक, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

ब्यूरो  रिपोर्टर- तुषार शुक्ला


लखीमपुर खीरी, 08 अगस्त। श्रावण मास में छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने छोटी काशी पहुंचकर कांवड़ मेला व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्ग, मंदिर परिसर, बैरिकेडिंग, गेट-बैरियर और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को परखा।

डीएम ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि छोटी काशी आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु प्रशासन के लिए अतिथि है, इसलिए उसके साथ सेवा और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाए।

उन्होंने भीड़ नियंत्रण को लेकर निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से मंदिर की ओर आगे बढ़ाया जाए। दर्शन व्यवस्था सुचारु रहने के बाद ही आगे की भीड़ को बढ़ाया जाए, ताकि भीड़ का दबाव और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

डीएम ने विश्राम स्थलों पर साफ-सफाई, शौचालय और पेयजल समेत सभी आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने को कहा।

Related Articles

Back to top button