#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध कडी कार्यवाही

सहारनपुर पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध कडी कार्यवाही

थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी पर करारा प्रहार — 01 नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर अवगत कराना है कि श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है ।
         इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन सवेरा” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.08.2026 को चैकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर अभियुक्त मौहम्मद अमजद पुत्र वाजिद अली निवासी हरिजन कालोनी गली न0-05 कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को गंगा यमुना शुद्ध वैष्णो ढाबा से आगे जंगल ग्राम भटपुरा खेतो की तरफ रास्ते से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 311/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया है अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
मौहम्मद अमजद पुत्र वाजिद अली निवासी हरिजन कालोनी गली न0 05 कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर

बरामदगी का विवरण-
 150 ग्राम अवैध चरस

अभि0 का आपराधिक इतिहास –
 मु0अ0स0  311/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फतेहपुर सहारनपुर
 मु0अ0सं0 104/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह राणा थाना फतेहपुर सहारनपुर
2. उ0नि0 श्री सुबोध शर्मा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर
3. है0का0 851 विपिन पाठक थाना फतेहपुर सहारनपुर
4. है0का0 961 रोहित राणा थाना फतेहपुर सहारनपुर

Related Articles

Back to top button