उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

एनएसबीवीएम में मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरू नानक जयंती

एनएसबीवीएम में मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरू नानक जयंती

(इम्तियाज खान)
मंडल ब्यूरो चीफ

रायबरेली, 04 नवम्बर 2025

न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा व गुरूनानक देव जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्कूल के बच्चों ने नानक देव जी को श्रद्धाभक्ति पूर्वक याद करते हुए पुश्पाजंलि अर्पित कर नमन किया। कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरू नानक जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय की हेड-मिस्ट्रेस संध्या अग्रवाल द्वारा बच्चों को नानक देव के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ ही कार्तिक पूर्णिमा मनाये जाने की पूर्ण कहानी समझाई गई। उन्होंने बताया कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का विशेश महत्व है। इसे ’’देव दिवाली’’ भी कहा जाता है। इसी क्रम में हरजीत सिंह ने नानक देव जी के जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए उन्हें एक सच्चा इंसान, सिख धर्म के संस्थापक और जाति-पाँति का विरोधी बताया। वे सम्पूर्ण मानव जाति के जीवन के लिए पथ प्रदर्शक हैं, इसीलिए इस दिन को गुरू पर्व या प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।
अंत में प्रधानाचार्य ने बच्चों के प्रति अपने सम्बोधन में कहा कि कार्तिक पूर्णिमा हिन्दू धर्मावलम्बियों तथा गुरू नानक देव जयंती (प्रकाश पर्व) सिख मतावलम्बियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। एक में पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेश महत्व है। तो दूसरे में गुरू नानक देव की शिक्षाएं एकेश्वरवाद, समानता, ईमानदारी, सेवा भाव, आडम्बरों का विरोध, समाजिक न्याय, सक्रिय जीवन और आचरण की पवित्रता निरन्तर जनमानस को प्रेरित करती रहेंगी। धर्म, सेवा भाव और देश के प्रति निश्ठा सिख सम्प्रदाय से बढ़कर अन्यत्र किसी में ही शायद देखने को मिलती हो। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button