मदरसा जामिया इस्लामिया काशिफुल उलूम में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन

मौलवीयत की डिग्री प्राप्त कर पत्रकार रियासत खान की सुपुत्री सानिया खान भी हुई सम्मानित।
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर छुटमलपुर नगर पंचायत छुटमलपुर क्षेत्र में मुस्लिम कॉलोनी में स्थित मदरसा जामिया सत्तारिया काशिफुल उलूम में बुखारी शरीफ के समापन दिवस के तहत वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मदरसे में अध्यनरत 17 बालिकाओं को मदरसे से संबंधित मौलवीयत इत्यादि डिग्रियों के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मौलाना मोहम्मद नाजिम काजमी ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की प्रत्येक
वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेधावी छात्र छात्राओं ने मदरसे में कलाम ए पाक से जुड़े कोर्स से संबंधित डिग्री हासिल करके मदरसे का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के समापन पर मौलाना मोहम्मद आसिफ, नदवी नाजिम एवं मोहतमिम ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना मोहम्मद आसिफ ने किया एवं उपस्थित सभी गणमान्य मौलानाओं एवं छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र एवं देश के उज्जवल भविष्य के लिए दुआएं अता की। प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित छात्र-छात्राओं में सानिया खान, शिफा सईद, आयशा, नाजिया, जैबा, जवेरिया, जायरा, फोजिया, सुमैया, मेमुना, मेहविश, अफसरा इत्यादि छात्राएं रहीं।



