#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

जनसुनवाई में अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो  रिपोर्टर तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी  नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान नगरवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कई प्रकरण सामने आए, जिन पर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें शीघ्र राहत मिल सके।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पालिका परिषद नागरिकों की समस्याओं के समाधान, बेहतर जनसेवा तथा जवाबदेह प्रशासन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button