GIS गृहकर पर लोगों को राहत का भरोसा – पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में पार्षद दल ने मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि से की मुलाकात

GIS गृहकर पर लोगों को राहत का भरोसा – पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में पार्षद दल ने मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि से की मुलाकात
सेल्फ असेसमेंट से बिल सुधार का आश्वासन…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर नगर निगम क्षेत्र और 32 गांवों में GIS सर्वे के आधार पर बढ़े गृहकर और जलकर के बिलों को लेकर लोगों की चिंताओं के बीच पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में पार्षद दल ने मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि से मुलाकात की – बैठक में तय किया गया कि जिन लोगों के पास अधिक टैक्स का बिल आया है, वे सेल्फ असेसमेंट (स्वकर) का फॉर्म भरकर अपने बिल का संशोधन करा सकते हैं – मंसूर बदर ने स्पष्ट किया कि GIS नोटिस मुख्य रूप से दुकानों, कारखानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए जारी किए जा रहे हैं, जबकि सामान्य आवासीय घरों को घबराने की आवश्यकता नहीं है – उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी दलाल के झांसे में न आएं और यदि टैक्स कम कराने के नाम पर कोई रिश्वत मांगे तो इसकी शिकायत मेयर, नगर आयुक्त, कर अधीक्षक या पार्षदों से करें-उन्होंने बताया कि मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है- इस दौरान समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, इज़हार मंसूरी, महमूद हसन, गुलज़ेब खान, ज़फर अंसारी, रईस पप्पू, आसिफ अंसारी, मेनपाल और डॉ. मंसूर सहित पार्षदों ने भी लोगों से समय पर गृहकर-जलकर जमा करने तथा किसी भी त्रुटि की जानकारी पार्षद दल को देने की अपील की हैं!



