#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

हथकरघा सप्ताह के अंतर्गत इस्लामनगर में बुनकर शिविर आयोजित

हथकरघा सप्ताह के अंतर्गत इस्लामनगर में बुनकर शिविर आयोजित

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर हथकरघा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को ग्राम इस्लामनगर में बुनकर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग के अधीक्षक उत्पादन श्री अनिल कुमार दीक्षित ने उपस्थित बुनकरों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बुनकरों को हथकरघा बुनकर विद्युत दर योजना, मुख्यमंत्री हथकरघा/पावरलूम विकास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अल्पसंख्यक बीमा प्रतिपूर्ति योजना तथा प्रधानमंत्री हथकरघा बुनकर मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों से अवगत कराया तथा अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में हथकरघा विभाग की ओर से ऑडिट एवं पर्यवेक्षक श्री अनिल राणा एवं श्री करुण कुमार ने भी योजनाओं में आवेदन की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।
पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि श्री संदीप रावत ने प्रधानमंत्री हथकरघा बुनकर मुद्रा योजना सहित विभिन्न बैंक ऋण योजनाओं की जानकारी देते हुए बुनकरों को स्वरोजगार एवं व्यवसाय विस्तार के लिए उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री अकबर, श्री अब्दुल रहीम, श्री राजेन्द्र एवं श्री राकेश सहित अन्य बुनकर प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बुनकरों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय बुनकर उपस्थित रहे तथा उन्होंने योजनाओं के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button