#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सावन के पहले सोमवार पर आईजी किरण एस ने छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सावन के पहले सोमवार पर आईजी किरण एस ने छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो  रिपोर्टर तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी  पवित्र श्रावण माह के प्रथम सोमवार को लखनऊ रेंज की आईजी किरण एस ने छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर मंदिर परिसर एवं सावन मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला (रिंकू) सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

आईजी ने मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों और मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा दर्शन-पूजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न होने पाए।

उन्होंने कहा कि श्रावण माह में छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में प्रतिदिन लाखों की संख्या में शिवभक्त एवं कांवड़ यात्री भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी सतर्कता के साथ संचालित करें।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक कर सकें।

Related Articles

Back to top button