डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘नवोदय प्रभात’ का किया विमोचन….

डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘नवोदय प्रभात’ का किया विमोचन….
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सहारनपुर की वार्षिक पत्रिका ‘नवोदय प्रभात’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पत्रिका विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन, सृजनात्मक कौशल और बौद्धिक क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा विद्यालय की उपलब्धियों को संजोने का माध्यम बनेगी। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार गौतम ने बताया कि पत्रिका का यह दूसरा संस्करण है, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय की गतिविधियों का समावेश किया गया है। इसमें विद्यार्थियों की मौलिक रचनाएं प्रकाशित की गई हैं, जो उनकी प्रतिभा और सृजनशीलता को दर्शाती हैं।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सलिल कुमार पटेल, उपप्राचार्य अंजली ध्यानी, संपादक धर्मेन्द्र, कार्यालय अधीक्षक हरीश चंद्र, छात्र मास्टर विमल वैदिक, कुमारी आयुषी पवार तथा सुश्री नाहिद सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



