सहारनपुर में त्रिनेत्र रिसर्च इन्वेस्टिगेशन फाउंडेशन का शिव कावड़ सेवा शिविर शुरू

सहारनपुर में त्रिनेत्र रिसर्च इन्वेस्टिगेशन फाउंडेशन का शिव कावड़ सेवा शिविर शुरू
कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार ने किया शुभारंभ
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर त्रिनेत्र रिसर्च इन्वेस्टिगेशन फाउंडेशन_ की ओर से शिव कावड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ करते हुए कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार ने फीता काटकर शिव कावड़ यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि “कावड़ यात्रा हमारी आस्था और एकता का प्रतीक है। प्रशासन की ओर से यात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।” संस्था करेगी 9 दिन सेवा कार्यक्रम में त्रिनेत्र रिसर्च इन्वेस्टिगेशन फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वास त्यागी ने सभी कावड़ यात्रियों का सहारनपुर आगमन पर हार्दिक अभिनंदन किया।उन्होंने कहा कि “हमारी संस्था 03 अगस्त से 11 अगस्त तक शिव भक्तों की सेवा और यात्रा को सुखद बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।” शिविर में जल, प्रसाद और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर शिव कावड़ सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार सैनी सहित संस्था के पदाधिकारी कुलदीप कुमार, हिम्स्टो एंटोनी, चार्ली, सोनपाल, राजीव वर्मा, राजीव कुमार पाल, डॉ. सुरेश सैनी, अंजद अली आदि मौजूद रहे।



