प्रशासनिक न्यायाधीश ने जिला न्यायालय के 12 कक्षीय भवन के जीर्णाेद्धार का किया लोकार्पण

प्रशासनिक न्यायाधीश ने जिला न्यायालय के 12 कक्षीय भवन के जीर्णाेद्धार का किया लोकार्पण
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर उच्च न्यायालय इलाहाबाद की न्यायाधीश एवं सत्र संभाग सहारनपुर की प्रशासनिक न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती मंजू रानी चौहान ने सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय सहारनपुर के 12 कक्षीय न्यायालय भवन के वृहद जीर्णाेद्धार के उपरांत उसका विधिवत लोकार्पण किया।लोकार्पण समारोह के बाद न्यायमूर्ति ने दीवानी कचहरी स्थित न्यायिक अधिकारी सभाकक्ष में समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालय कर्मचारियों के साथ बैठक कर न्यायिक कार्यों के प्रभावी संचालन, अनुशासन एवं कार्यकुशलता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अम्बर रावत, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर जिला जज अभय कृष्ण तिवारी, अपर जिला जज मोहम्मद अहमद खान, अपर जिला जज विकास गुप्ता सहित सभी न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण एवं दीवानी कचहरी का स्टाफ उपस्थित रहा।समारोह में न्यायालय भवन के आधुनिकीकरण एवं न्यायिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की गई।




