#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब हमारी पहचान…

सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब हमारी पहचान…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर में सावन माह के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। शनिवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया और शिवभक्तों की सेवा कर प्रदेश की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर की पहचान गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे से है। यहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर प्रेम और सद्भाव के साथ हर पर्व और त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा शिविरों में आना, शिवभक्तों से मिलना और उनकी सेवा करना वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से बड़ी संख्या में आने वाले शिवभक्त कठिन परिस्थितियों में अपनी आस्था के साथ यात्रा पूरी करते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना हम सभी का दायित्व है। सांसद ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग मिलकर कांवड़ियों की सेवा करते हैं और यही सहारनपुर की सांस्कृतिक विरासत है। इमरान मसूद ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था सबसे बड़ी शक्ति है। भीषण गर्मी और लंबी दूरी तय करते हुए कई कांवड़िये नंगे पैर यात्रा करते हैं। उनकी इस आस्था और तपस्या में यदि हम सेवा के माध्यम से थोड़ा-सा योगदान दे सकें, तो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सम्मान की भावना को बनाए रखना ही सबसे बड़ी सेवा है।

Related Articles

Back to top button