#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

कांवड़ यात्रा से पहले सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बीडीडीएस व डॉग स्क्वाड ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

कांवड़ यात्रा से पहले सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बीडीडीएस व डॉग स्क्वाड ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सहारनपुर रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड), एंटी स्क्वाड चेकिंग टीम तथा डॉग स्क्वाड ने आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से रेलवे स्टेशन परिसर की गहन तलाशी ली। चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग स्थल, फुटओवर ब्रिज तथा आसपास के सार्वजनिक स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सुरक्षा टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं की गहन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने यात्रियों एवं आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा डायल-112 पर दें। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने, यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया गया। सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के मद्देनजर जनपद के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा एवं सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button