ऑपरेशन सवेरा- थाना मिर्ज़ापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर नशा तस्कर….!

ऑपरेशन सवेरा- थाना मिर्ज़ापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर नशा तस्कर….!
पुलिस ने पकड़े गए नशा तस्कर के कब्जे से 469 ग्राम अवैध चरस की बरामद….!
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के निर्देशानुसार मादक पदार्थो अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी बिक्री पर रोकथाम के लिए ठोस कार्यवाही के लिए जनपद सहारनपुर मे “ऑपरेशन सवेरा” नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है! जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण थाना मिर्ज़ापुर प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम मे शामिल उपनिरीक्षक अवशेष भाटी ने पुलिस टीम के साथ मिलकर चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर मुर्सलीन पुत्र रफीक निवासी ग्राम महमूद मजरा (रायपुर) थाना मिर्ज़ापुर जनपद सहारनपुर को गाँव पाडली जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है! पुलिस ने पकड़े नशा तस्कर के कब्जे से 469 ग्राम अवैध नशीला मादक पदार्थ अवैध चरस बरामद की है! पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएसएक्ट की संगीन धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत करते हुए पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है!



