#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

देवबंद पुलिस ने वांछित महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

देवबंद पुलिस ने वांछित महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना देवबंद पुलिस ने दहेज हत्या के बहुचर्चित मामले में फरार चल रही वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्ता को ग्राम लखनौती से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को वादी की तहरीर पर थाना देवबंद में मुकदमा संख्या 457/2026 धारा 85, 80(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कमल, नरेशना, विवेक और राधा निवासी ग्राम लखनौती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्तों ने दहेज की मांग को लेकर वादी की बहन वर्षा को लगातार प्रताड़ित किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी देवबंद एवं प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना देवबंद पुलिस ने वांछित अभियुक्ता नरेशना पत्नी सादीराम को उसके गांव लखनौती से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवि वर्मा, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार तथा महिला कांस्टेबल काजल रानी शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button