शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को देवबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार, जामिया तिब्बिया तिराहे से दबोचा

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को देवबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार, जामिया तिब्बिया तिराहे से दबोचा
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना देवबंद पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर 17 जुलाई 2026 को थाना देवबंद में मोहम्मद तबरेज पुत्र यामीन उर्फ मिन्ना निवासी ग्राम बचीटी के विरुद्ध मु.अ.सं. 529/2026, धारा 69, 352, 351(3), 61(2) एवं 123 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहम्मद तबरेज को जामिया तिब्बिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुबोध कुमार तथा हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे।



