#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

मान्यता प्राप्त पत्रकार सुरेंद्र सिंघल पर दर्ज एफआईआर के विरोध में मीडिया मंच की बैठक

मान्यता प्राप्त पत्रकार सुरेंद्र सिंघल पर दर्ज एफआईआर के विरोध में मीडिया मंच की बैठक

विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पत्रकार एवं मान्यता प्राप्त सुरेंद्र सिंघल के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को लेकर मीडिया मंच की एक बैठक स्थानीय दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने मामले पर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पक्षों को सुना जाना चाहिए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल और जिला पूर्ति अधिकारी के बीच टेलीफोन पर कोई विवाद हुआ था, तो पहले आपसी बातचीत और तथ्यों की जांच के माध्यम से उसका समाधान किया जाना चाहिए था। उनका कहना था कि बिना विस्तृत जांच के मुकदमा दर्ज किया जाना उचित प्रतीत नहीं होता।
मीडिया मंच के जिलाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला पूर्ति कार्यालय से संबंधित शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं, जिनकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मीडिया मंच का प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराएगा तथा पत्रकार सुरेंद्र सिंघल का पक्ष भी सुने जाने की मांग करेगा।
बैठक में महासचिव मोनू कुमार, उपाध्यक्ष अबलीश गौतम, मुराद अली, मुकेश कुमार, महेश रज्जरवाल,कुणाल चौधरी,
विनय जैन सहित मीडिया मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button