सहारनपुर के 67 मर्ज विद्यालय दोबारा खोले जाएं : फरहाद आलम गाडा

सहारनपुर के 67 मर्ज विद्यालय दोबारा खोले जाएं : फरहाद आलम गाडा
सहारनपुर विद्यालय मर्ज पर सरकार को घेरा, बंद स्कूल खोलने की मांग…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर समाजवादी नेता फरहाद आलम गाडा ने प्राथमिक विद्यालयों के मर्ज के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में स्कूल बंद न होने की बात कही थी, जबकि शिक्षा विभाग के आदेशों के चलते सहारनपुर समेत कई स्थानों पर विद्यालय बंद हैं।उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री का बयान सही है या शिक्षा विभाग का आदेश। फरहाद आलम गाडा ने कहा कि विद्यालयों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े एवं वंचित परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक असर बेटियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें दूर स्थित विद्यालयों तक जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि सहारनपुर के 67 विद्यालयों सहित प्रदेश में मर्ज के नाम पर बंद किए गए सभी विद्यालय तत्काल खोले जाएं तथा विद्यालयों को बंद करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। उनका कहना था कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और सरकार को हर गांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक माविया अली, फैसल सलमानी, टिंकू अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी तथा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि सहित अन्य समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



