#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई…

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई…

विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक यातायात ने जनपद पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में थाना बड़गांव से उपनिरीक्षक ब्रह्म गिरि, थाना गागलहेड़ी से उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रंजीव कुमार, मुख्य आरक्षी अजय कुमार तथा मुख्य आरक्षी फूल कुमार को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दीर्घ, समर्पित और सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पुलिस विभाग को दी गई उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा और अनुभव विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों को शुभकामनाएं देकर उनके भावी जीवन की सफलता की कामना की।

Related Articles

Back to top button