#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, 10 नवजात बेटियों का मनाया कन्या जन्मोत्सव

महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, 10 नवजात बेटियों का मनाया कन्या जन्मोत्सव

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) श्रीमती कमलावती सिंह ने गुरुवार को जनपद लखीमपुर खीरी का भ्रमण कर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में रह रही संवासिनियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा केंद्र पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, संरक्षण एवं सहायता सेवाओं के क्षेत्र में वन स्टॉप सेंटर अब तक 5,287 महिलाओं को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान कर चुका है। उन्होंने 181 महिला हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रकरणों के माध्यम से केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही रेस्क्यू एवं सहायता सेवाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।

इसके उपरांत श्रीमती कमलावती सिंह ने महिला चिकित्सालय, लखीमपुर खीरी में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 10 नवजात बच्चियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बेबी किट एवं मिष्ठान वितरित किया गया। उन्होंने बेटियों के जन्म को समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, हॉस्पिटल मैनेजर श्रीमती सुष्मिता सहित महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button