संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक मंडी समिति बेहट में सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक मंडी समिति बेहट में सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जनपद की मंडी समिति बेहट में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक तहसील अध्यक्ष इसरार अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन किया गया तथा मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद हुसैन उपस्थित रहे।
बैठक में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा एवं भारत की मार्क्सवादी लेनिनवादी पार्टी (सीपीआई-एमएल) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए संगठन को बूथ, तहसील और जिला स्तर तक मजबूत बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में जिले में बढ़ रहे कथित अत्याचारों और आम जनता की समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की गई।



