आम उत्पादकों और निर्यातकों के बीच 60 मीट्रिक टन के पांच एमओयू, निर्यात बढ़ाने पर जोर

आम उत्पादकों और निर्यातकों के बीच 60 मीट्रिक टन के पांच एमओयू, निर्यात बढ़ाने पर जोर
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में आम उत्पादकों, निर्यातकों, एफपीओ और एफपीसी के बीच क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपनिदेशक प्रशासन/विपणन देवेंद्र कुमार वर्मा ने की, जबकि नगर मजिस्ट्रेट एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभापति कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि रहे। बैठक में किसानों और निर्यातकों के बीच सीधे संवाद के साथ गुणवत्ता, ग्रेडिंग और बेहतर विपणन पर चर्चा हुई।सहायक कृषि विपणन अधिकारी राहुल यादव ने निर्यात प्रक्रिया की जानकारी दी, जबकि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आई.के. कुशवाहा ने बागवानी में कीट एवं रोग नियंत्रण पर किसानों को जागरूक किया। एपीडा के एसोसिएट विशाल सैनी ने कृषि निर्यात में एपीडा की भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान 60 मीट्रिक टन आम के निर्यात से संबंधित पांच एमओयू संपन्न कराए गए। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे समझौते किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने, एफपीओ को मजबूत करने और सहारनपुर से कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने में सहायक होंगे। इस अवसर पर मंडी सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर मुकुल कुमार, मंडी निरीक्षक अनुज कुमार, तरुण कुमार सहित एफपीओ प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान और निर्यातक उपस्थित रहे।



