#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

माँ शाकुम्भरी देवी योजना: ई-लॉटरी के जरिए 513 भूखंडों का पारदर्शी आवंटन….

माँ शाकुम्भरी देवी योजना: ई-लॉटरी के जरिए 513 भूखंडों का पारदर्शी आवंटन….

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत “माँ शाकुम्भरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर” के फेज-1 का आवंटन कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। 30 जुलाई को गांधी पार्क स्थित कन्वेंशन हॉल में प्राधिकरण सचिव की अध्यक्षता एवं आवेदकों की उपस्थिति में ई-लॉटरी आयोजित की गई।
शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ 06 विभिन्न श्रेणियों के कुल 513 भूखंडों का आवंटन किया गया। इसमें 91 एल०आई०जी०, 20 एम०एम०आई०जी०, 110 एम०आई०जी०, 236 एम०आई०जी० सुपर, 17 एच०आई०जी० सुपर और 39 एच०आई०जी० प्रीमियम भूखंड शामिल हैं। आवंटन परिणाम तुरंत प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए तथा आवेदकों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से तत्काल सूचना दी गई। ई-लॉटरी की इस निष्पक्ष और सुगम प्रक्रिया से उपस्थित सभी आवेदक पूरी तरह संतुष्ट दिखाई दिए।

Related Articles

Back to top button