गंगोह में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर और 6 ट्रालियां सीज…

गंगोह में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर और 6 ट्रालियां सीज…
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंगोह पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर और छह ट्रालियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी नकुड़ और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ग्राम कुण्डा कला स्थित यमुना नदी घाट पर चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त तीन ट्रैक्टर और छह ट्रालियां कब्जे में ली गईं। पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है।



