विभिन्न पदों के लिए नामांकन, चुनावी सरगर्मियां तेज…

विभिन्न पदों के लिए नामांकन, चुनावी सरगर्मियां तेज…
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव-2026 को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। एल्डर्स कमेटी की देखरेख में बुधवार को विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव का आयोजन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के माननीय चेयरमैन एवं सचिव द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कराया जा रहा है। अधिवक्ता कल्याणकारी ग्रुप की ओर से अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र पुण्डीर एडवोकेट, महासचिव पद के लिए सुनील कुमार एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद के लिए सुमित यादव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद के लिए कु. नाहिदा खानम एडवोकेट, सहसचिव पद के लिए ओमप्रकाश एडवोकेट, वरिष्ठ सदस्य पद के लिए नगीना सिंह एडवोकेट एवं विपिन कुमार एडवोकेट तथा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए मनजीत सैनी एडवोकेट एवं पंकज शर्मा एडवोकेट ने नामांकन किया। वहीं दूसरे गुट की ओर से अध्यक्ष पद के लिए चौधरी भीम सिंह एडवोकेट तथा महासचिव पद के लिए चौधरी रोहिल नजर एडवोकेट ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन शर्मा, अनूप सिंह, हरपाल चौहान, अशोक शर्मा, अशोक पंवार, विकेश कुमार, अश्विनी कुमार, प्रदीप कुमार, अरविंद सैनी, दीपक त्यागी, दुष्यंत त्यागी, देशराज चौधरी, शखावत अली, राव आस मोहम्मद, भूषण शर्मा, हरपाल सिंह, अनुज कुमार, सुलेख कुमार, शहजाद, ठाकुर दिनेश सिंह सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। दूसरे गुट की ओर से भी वेदप्रकाश, रणवीर सिंह राठौर, अंकित चौधरी, पवन सिंह पुण्डीर, नवीन यादव सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है।



