#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

भाकियू टिकैत ने किया विद्युत विभाग के मुख्य अधिकारी का घेराव, सौंपा ज्ञापन

भाकियू टिकैत ने किया विद्युत विभाग के मुख्य अधिकारी का घेराव, सौंपा ज्ञापन

जल्द समाधान नहीं हुआ तो विद्युत विभाग में ताला डालने का काम किया जाएगा : युवा महानगर अध्यक्ष उसमान मलिक

विद्युत चिप सड़क दुधली की समस्याओं को लेकर 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

सालों से पेंटिंग पढ़े मुख्य कामों को जल्द कराने की मांग

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने आज मण्डल महासचिव आरिफ मलिक के नेतृत्व में विद्युत विभाग के आला अफसर मुख्य चीप अधिकारी से मुलाकात कर बैठक में विद्युत समस्याओ से परेशान सड़क दुधली वार्ड 5 की जनता की समस्याओं से सख्त लफ्जों में नाराजगी जाहिर करते हुवे जल्द से जल्द समाधान करने पर जोर दिया गया। इस दौरान भाकियू टिकैत पदादिखारियों ने जिसमें 9 सूत्रीय ज्ञापन दिया मण्डल महासचिव आरिफ मलिक ने मीडिया से बताया कि सड़क दुधली देहरादून रोड ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वार्ड 05 में विद्युत विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता है शिकायतों के बाद भी सालों साल से समस्याएं जु की तू बनी हुई है जिसको लेकर सड़क दुधली का आम जन काफी परेशान रहता है। सड़क दुधली की मुख्य समस्याओं में बैंक वाली गली के पास रखे ट्रांसफार्मर आए दिन फुक जाते है आए दिन लीड फुक जाती है जिसका कोई समाधान आपके विभाग द्वारा नहीं कराया जा रहे है। युवा महानगर अध्यक्ष उसमान मलिक, वसीम मलिक कार्यकारणी महानगर अध्यक्ष ने सख्त लहजे का इस्तेमाल करते हुए चीप को समस्याओं को तुरंत संज्ञान में लेते हुवे जल्द से जल्द कार्यवाही करने को कहा अन्यथा भारतीय किसान यूनियन टिकैत धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

भाकियू टिकैत की सड़क दुधली को लेकर मुख्य मांगे

01- बैंक वाली गली से लेकर पठान वाले क्षेत्र की सभी एबीसी वायर लीड पुरानी जर जर हो गई है जिनको हाई एबीसी वायर लीड में बदला जाए जिससे बार बार ना फूंके

02- आई ओ बी बैंक पर रखा 100 केवी के ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द 250 केवी का किया जाए

03- लियाकत मुर्गे वाले की दुकान पर  पर रखा 100 केवी के ट्रांसफार्मर को भी 250 केवी का किया जाए

04 – पठान वाली मस्जिद पर एक खंभे पर काफी वायर है वहां पर बॉक्स लगाया जाए और खंबा बढ़ाया जाए और एबीसी वायर जिससे खंभे से लोड कम हो सके।

05- मोनू डेरी वाले मेन रोड पर हाइवे की साइड और अन्दर के साइड मेन रोड पर दोनों रास्तों पर एबीसी वायर  लीड नीचे झूल रही है जबकि दोनों और रोड पर खंभे है इनको खंभों से एंगल लगा कर ऊपर किया जाए

06- मोनू डेरी के रास्ते से अन्दर जा रही लियाकत वाले मकान तक गली में बॉक्स लगाया जाए और एबीसी लीड को आगे तक बढ़ाया जाए जिससे गली में झूल रहे नीचे लटक रहे केबल ठीक हो सके।

7- सड़क दुधली अड्डे पर डाली गई 11 हजार की लाइन की जंगह पर प्लास्टिक रबड़ वाली 11 हजार वाली लाइन चेंज की जाए….अन्य मांगी रखी गई। इस दौरान विद्युत विभाग के सभी अफसरों ने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वाशन दिया।इस दौरान भाकियू टिकैत पदादिखारियों मे मंडल महासचिव आरिफ मलिक, युवा महानगर अध्यक्ष उसमान मलिक, युवा कार्यकारिणी महानगर अध्यक्ष वसीम मलिक, युवा महानगर उपाध्यक्ष वंश गौतम, युवा महानगर महामंत्री साजिद मलिक, न्याय पंचायत अध्यक्ष नदीम मलिक, युवा महानगर उपाध्यक्ष नौशाद मलिक, राजीव मोगरा, युवा महानगर उपाध्यक्ष शौकीन मलिक, युवा ब्लॉक अध्यक्ष शाहनवाज, युवा महानगर सोशल मीडिया प्रमुख परवेज, वार्ड अध्यक्ष माहिपुरा आयान, युवा महानगर महासचिव वजीररहमान, युवा महानगर संगठन मंत्री फैज मलिक, वार्ड 05 अध्यक्ष आमिर, बुरहान, शावेज़ चौधरी, दानिश, मुशर्रफ, साबाज, अरबाज, आदिल, जावेद, मुख्तार, हुसैन, आकाश, जावेद, बिल्लू, मुस्तकिम, भूरा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button