मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय में हेल्पिंग हैंड ब्लड हेल्पलाइन (BHL) टीम को “यूथ आइकॉन अवार्ड” से किया गया सम्मानित

मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय में हेल्पिंग हैंड ब्लड हेल्पलाइन (BHL) टीम को “यूथ आइकॉन अवार्ड” से किया गया सम्मानित
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में समाज सेवा, स्वैच्छिक रक्तदान, शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हेल्पिंग हैंड ब्लड हेल्पलाइन (BHL) टीम को प्रतिष्ठित “यूथ आइकॉन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान BHL टीम द्वारा वर्षों से किए जा रहे जनसेवा, आपातकालीन रक्त उपलब्ध कराने, युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया विशेष रूप से BHL टीम के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुदस्सिर नदीम द्वारा 135 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के प्रति असाधारण सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण का परिचय दिया गया है। उनका यह प्रेरणादायी योगदान युवाओं के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों, गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रति समर्पित युवा एवं सामाजिक संगठन राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। यूथ एवरेस्ट फॉउंडेशन ऐसे व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को सम्मानित कर सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है सम्मान प्राप्त करने पर उपस्थित सभी अतिथियों ने हेल्पिंग हैंड ब्लड हेल्पलाइन (BHL) टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर जनसेवा के संकल्प की सराहना की अपने संबोधन में यूथ एवरेस्ट फॉउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित करती रहेगी, ताकि समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को और अधिक सशक्त बनाया जा सके इस अवसर पर हाफिज मुदस्सिर नदीम, अफजल खान, मुजाहिद नदीम, साजिद खान, मोहसिन खान, निजाम मलिक, वजाहत अली खान, मोइन रहमान, सुभान खान, हासन एवं प्रोफेसर सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



