#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक: पत्रकार उत्पीड़न, टोल छूट और सुरक्षा मुद्दों पर हुई चर्चा

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक: पत्रकार उत्पीड़न, टोल छूट और सुरक्षा मुद्दों पर हुई चर्चा

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जिलाधिकारी अरविंद चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों की सुविधाओं और उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर गहन मंथन हुआ। बैठक के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं समिति सदस्य आलोक तनेजा ने वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार सुरेंद्र सिंघल का मामला प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा एफआईआर हेतु दी गई तहरीर में तथ्यों और वार्ता के अंशों को गलत तरीके से पेश किया गया है, जो पूरी तरह निराधार है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की किसी राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही आलोक तनेजा ने अंतर्जनपदीय टोल प्लाजा पर पत्रकारों को टोल में छूट देने तथा थाना स्तर पर मान्यता प्राप्त व स्थायी समिति के सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने का सुझाव दिया, ताकि पुलिस-प्रशासनिक स्तर पर पत्रकारों का उत्पीड़न रोका जा सके।
बैठक में उपस्थित समिति के सभी पांचों सदस्यों ने जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने की पहल पर जिलाधिकारी अरविंद चौहान का विशेष आभार व्यक्त किया। जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की इस बैठक का सफल संचालन जिला सूचना अधिकारी दिलीप गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्य यश प्रभाकर, हर्ष प्रभाकर व सुरेंद्र सिंघल के अलावा वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन, नवाजिश खान, वेद प्रकाश पांडेय, संजय चौधरी और जुहेब खान भी मौजूद रहे और पत्रकारों के हित में अपने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button