जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कमिश्नर ने कार्रवाई पर लगाई रोक

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कमिश्नर ने कार्रवाई पर लगाई रोक
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के 38 कमरों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय जैसी शैक्षणिक संस्थाओं पर दंडात्मक कार्रवाई पूरी तरह अनुचित है। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता व पार्षद फहद सलीम, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष ओसामा गाड़ा, युवजन सभा के नगर अध्यक्ष वासिल तोमर, युवा नेता अदनान गुर्जर, अमजद अहमद, राव इफ्तेकार, पंकज गुर्जर, कमल पंडित, सुलेमान गाड़ा, मोहम्मद अहसान, मोहम्मद मुबाशशिर, तंजीम अहमद, राहुल कुमार, मनोज राठी, बंटी गुर्जर, राजीव गुर्जर, सलमान खान, दिनेश गुर्जर और माजिद मलिक सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उधर, समाजवादी पार्टी के प्रदेशव्यापी विरोध और जौहर यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों द्वारा कई दिनों से किए जा रहे निरंतर धरना-प्रदर्शन व संघर्ष को देखते हुए प्रशासन को पीछे हटना पड़ा है। रामपुर जिलाधिकारी द्वारा यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों पर बुलडोजर चलाने के दिए गए आदेश पर अब कमिश्नर ने अग्रिम निर्देशों तक रोक लगा दी है। कमिश्नर द्वारा कार्रवाई पर रोक लगाए जाने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन, छात्रों और समर्थकों को बड़ी राहत मिली है।



