राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चला “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान, छात्राओं को किया जागरूक

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चला “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान, छात्राओं को किया जागरूक
ब्यूरो रिपोर्ट: तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद, लखीमपुर द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं आईईसी टीम एमटीआई के सहयोग से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को 4-बिन प्रणाली (कचरा पृथक्करण, होम कंपोस्टिंग तथा ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि गीले कचरे से घर पर ही जैविक खाद तैयार की जा सकती है, जबकि सूखे कचरे का एमआरएफ Material Recovery Facility सेंटरn में पुनर्चक्रण रीसाइक्लिंग कर उसका उचित प्रबंधन किया जाता है।
इस दौरान छात्राओं को अन्य प्रकार के कचरे को भी अलग-अलग करके कूड़ा संग्रहण वाहन को देने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के अंत में सभी से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।



