#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

फतेहपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में गौकश गिरफ्तार

फतेहपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में गौकश गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और एक संदिग्ध गौकशी आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घायल आरोपी की पहचान इसरार पुत्र पीरू निवासी दतौली मुगल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और कथित गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button