#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

कांवड़ यात्रा चेकिंग में मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई-अवैध हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार-शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज…

कांवड़ यात्रा चेकिंग में मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई-अवैध हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार-शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी बेहट प्रिया यादव के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में खारा पावर हाउस के पास की गई सघन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया-तलाशी में उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल तथा 9 एमएम के दो कारतूस बरामद हुए- गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान निवासी नगला झंडा, थाना बेहट तथा उस्मान निवासी मंसूर कॉलोनी, थाना मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए पूरे क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button