कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन सहारनपुर का विभाजन…

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन सहारनपुर का विभाजन…
ठाकुर राज सिंह गुट ने वार्षिक चुनाव सम्पन करा निर्विरोध सभी पदाधिकारियों की घोषणा….
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन (पंजीकृत) सहारनपुर मैं विभाजन हो गया हैजिसके चलते आजठाकुर राज सिंह गुट ने के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न करायी। जबकि दूसरे गुट ने आज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि एलेर्डस कमेटी के बिना कोई भी चुनाव वैद्य नहीं होगा। आज बार संघ परिसर में ठाकुर राज सिंह गुट द्वारा वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारियों के अनुसार नामांकन दाखिल करने का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित था। प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाने तथा जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए जाने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। निर्वाचन अधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों को उनके-अपने पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर हरनाथ सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद तनवीर एडवोकेट, महासचिव पद पर तेजपाल सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद पर कु. बबीता देवी एडवोकेट, सहसचिव पद पर परवेज आलम एडवोकेट वरिष्ठ सदस्य: संदीप नंदी एडवोकेट एवं शिवराज सिंह एडवोकेट, कनिष्ठ सदस्य: निशी शर्मा एडवोकेट एवं रजनी नौटियाल एडवोकेट को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी राजकुमार वर्मा एडवोकेट, विनोद कुमार शर्मा एडवोकेट तथा सर्वेश कुमार त्यागी एडवोकेट ने किया। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं बार एसोसिएशन के विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। बार काउंसिल के निर्देश पर कलेक्ट्रेट बार चुनाव की घोषणा, 5 अगस्त को मतदान बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन (रजि.) सहारनपुर की एल्डर्स कमेटी ने वर्ष 2026-27 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बार काउंसिल अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ के 20 जुलाई के आदेश के अनुपालन में चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ऋषिपाल सिंह एडवोकेट की देखरेख में संपन्न होगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन एवं नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो चुकी है। 29 जुलाई को नामांकन दाखिल किए जाएंगे, उसी दिन जांच होगी तथा 30 जुलाई को नामांकन वापसी के बाद अंतिम प्रत्याशी सूची प्रकाशित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर 5 अगस्त को सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान तथा शाम 4 बजे से मतगणना होगी। बार काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि चुनाव केवल एल्डर्स कमेटी द्वारा ही कराए जाएंगे। साथ ही केवल बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से सीओपी प्राप्त अधिवक्ता ही मतदाता एवं प्रत्याशी बनने के पात्र होंगे। अन्य किसी संस्था या समिति द्वारा कराया गया चुनाव मान्य नहीं होगा।



