जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित, कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह….

जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित, कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह….
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार मुख्य अतिथि तथा भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) सहारनपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. परवीन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संघ के अवैतनिक सचिव अलंकार किशोर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अलका पोपली एवं डॉ. पूजा खन्ना ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर बल दिया, जबकि डॉ. परवीन शर्मा ने स्वस्थ जीवन के लिए खेलों की आवश्यकता बताई। इसके बाद अतिथियों ने विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। संघ के सचिव अलंकार किशोर ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में मंडलायुक्त के माता-पिता मोहिंद्र सिंह एवं राजबाला ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग, ₹ (पूर्व मंत्री), कोषाध्यक्ष डॉ. अमरजीत पोपली, रीना राणा, पुष्पेंद्र सैनी, उज्ज्वल मल्होत्रा, तेजस्वी चौहान, राहुल चोपड़ा (क्रीड़ाधिकारी), डॉ. गिरीश दंग, आयोजन सचिव डॉ. नरेंद्र खन्ना सहित डॉ. संजीव अग्रवाल, योगेश गुप्ता, उत्कर्ष अग्रवाल, रूही, अखिलेश भार्गव, आशीष फूटेला, डॉ. अरुण अनेजा एवं सचिन जैन का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के परिणाम अलग से घोषित किए गए।



