मेघावी छात्रो को किया गया सम्मानित बांटे पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र

मेघावी छात्रो को किया गया सम्मानित बांटे पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सहारनपुर जिले के लगभग 100 से अधिक हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी और टॉपर बच्चों को भव्य समारोह में पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सेवा और राजनीति क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की और बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम की रूपरेखा अध्यक्षता अमजद अली खान एडवोकेट (संयोजक, एसोसिएशन फॉर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ऑफ़ इंडिया)मुख्य अतिथिश्रीमती रूही अंजुम (प्रदेश सचिव, सपा)श्रीमती सुषमा बजाज (वरिष्ठ समाज सेवी)वरिष्ठ अतिथि श्रीमती अनु बजाज (समाज सेवी)डॉ फरमान अहमद शिक्षाविद खेमचंद सैनी योगेश शर्मा,धनंजय शर्मा,वीरेंद्र पवार,मुस्तकीम अंसार,गगनदीप संचालन असजद खान (अध्यक्ष, नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी) एवं मो. इमरान (नगर संयोजक) ने संयुक्त रूप से किया आभार प्रदर्शन शब्बर खान (उपाध्यक्ष, नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी) ने अंत में सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
अतिथियों के संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मेधावी छात्रों की सफलता की सराहना की और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे
अमजद अली खान एडवोकेट (अध्यक्षता करते हुए शिक्षा ही समाज में बदलाव और प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। आज सम्मानित होने वाले ये मेधावी छात्र न केवल अपने विद्यालयों बल्कि पूरे सहारनपुर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। हमें इन बच्चों को बेहतर अवसर और उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। श्रीमती रूही अंजुम (मुख्य अतिथि) “बेटे और बेटियों ने अपनी मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है, वह बेहद सराहनीय है। आज के ये युवा कल का भविष्य हैं। नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी का यह प्रयास बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना और आगे बढ़ने की ललक को और मजबूत करेगा।” श्रीमती सुषमा बजाज (मुख्य अतिथि) “बच्चों की सफलता के पीछे उनके शिक्षकों और अभिभावकों की कड़ी मेहनत छिपी होती है। शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार ही एक सफल नागरिक का निर्माण करते हैं। मैं सभी टॉपर बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देती हूँ श्रीमती अनु बजाज खेमचंद सैनी, योगेश शर्मा एवं अन्य विशिष्ट अतिथि अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह छात्रों के आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर पहुंचाते हैं। उन्होंने संगठन के इस रचनात्मक कार्य की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं को निरंतर कठिन परिश्रम करने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया विशेष उपस्थिति कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के कई गणमान्य स्कूल संचालकों और प्रबंधकों का विशेष योगदान रहा, जिनमें प्रमुख रूप से गय्युर आलम,नौशाद अली खान,राव फरीद, मंजूर अहमद,फरीद अली,शादाब सैफी,अनस खान और शब्बर खान उपस्थित आयोजकमंडल समारोह के सफल आयोजन में आयोजक मंडल के सदस्यों मोबीन,शोएब,इरफान, हमज़ा,उबैदुल्ला,नदीम,फरदीन,ज़ीशान,फरमान अली,माज़,अली,उमर, अयान,शादान और हादीने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।



