कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर रिक्रूट आरक्षियों की ब्रीफिंग, एसएसपी ने दिए जरूरी निर्देश

कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर रिक्रूट आरक्षियों की ब्रीफिंग, एसएसपी ने दिए जरूरी निर्देश
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन को लेकर रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने जनपद के विभिन्न थानों पर तैनात रिक्रूट आरक्षियों की ब्रीफिंग की।एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन और सम्मानजनक व्यवहार करने, ड्यूटी के प्रति पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्रीफिंग में भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, कांवड़ मार्गों पर सतत गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर नजर रखने, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई तथा उच्चाधिकारियों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रति सतर्क रहने, हर सूचना का तत्काल सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों से जनसेवा की भावना और अनुशासित कार्यशैली के साथ कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।



