सहारनपुर में घर के भीतर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटी -भीषण आग से तीन अन्य वाहन -इन्वर्टर, घरेलू सामान और छत क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

सहारनपुर में घर के भीतर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटी -भीषण आग से तीन अन्य वाहन -इन्वर्टर, घरेलू सामान और छत क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर शहर के मोहल्ला आली सराय, फैज अली गली नंबर-6 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शाहिद मंसूरी के घर में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी अचानक फट गई और उसमें भीषण आग लग गई – देखते ही देखते आग ने पास में खड़े तीन अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से घर में रखा इन्वर्टर, बैटरी, घरेलू सामान और छत का लेंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया – स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया – गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शाहिद मंसूरी, पार्षद इजहार मंसूरी के परिवार से बताए जा रहे हैं – फिलहाल बैटरी फटने के कारणों का पता नहीं चल सका है – इस घटना के बाद क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है – लोगों का कहना है कि यदि ऐसा हादसा सड़क पर वाहन चलाते समय होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।



