#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

आम किसानों और निर्यातकों के बीच MOU, आम निर्यात को मिलेगी नई गति…

आम किसानों और निर्यातकों के बीच MOU, आम निर्यात को मिलेगी नई गति…

विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर के नवीन मंडी स्थल (ई-नाम मंडी) मे कृषि विपणन विभाग, विदेश व्यापार विभाग और एपीडा के संयुक्त तत्वावधान मे आम उत्पादकों (FPO/किसानों) और निर्यातकों के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और आम के निर्यात को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान ‘लाड़वा’, ‘देवबंद’ और ‘उत्कृष्ट’ एफपीओ तथा अन्य निर्यातकों के मध्य चौसा, लंगड़ा और गुलाब जामुन किस्म के कुल 60 मीट्रिक टन आम के क्रय-विक्रय हेतु ऐतिहासिक MOU साइन हुए। मुख्य अतिथि मंडी परिषद के उप निदेशक देवेन्द्र कुमार वर्मा, एपीडा प्रतिनिधि आलोक मिश्रा, मंडी सचिव देवेन्द्र प्रताप और प्रगतिशील किसानों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें किसानों को आम की गुणवत्ता, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और निर्यात प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि ऐसे समझौतों से किसानों को उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और सहारनपुर से आम निर्यात को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button