#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रक सीज, कागजात न मिलने पर पुलिस की कार्रवाई

अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रक सीज, कागजात न मिलने पर पुलिस की कार्रवाई

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर बिहारीगढ़
अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने शनिवार को अवैध खनन सामग्री से भरे एक ट्रक को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान ट्रक संख्या HR58F0579 को रोककर जांच की गई। जांच के समय चालक द्वारा खनन सामग्री से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजी जा रही है। अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक ब्रजपाल सिंह तथा उपनिरीक्षक विजय सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button