थाना मण्डी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली महिला अभियुक्ता सहित कुल 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 230 ग्राम अवैध चरस बरामद

“ऑपरेशन सवेरा”
“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”
थाना मण्डी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली महिला अभियुक्ता सहित कुल 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 230 ग्राम अवैध चरस बरामद
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अवगत कराना है कि श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे नशा तस्करी/बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 22.07.2026 को थाना मण्डी पुलिस द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त/अभियुक्ता 1. कबीर उर्फ जावेद पुत्र जफर नि0 62 फुटा रोड चिलकाना अडडा ताज पैलेस के सामने थाना मंडी सहारनपुर व 2. तरन्नुम पुत्री मौहम्मद शरीफ निवासी पीर वाली गली नं0 25 थाना मण्डी जनपद सहारनपुर को पीर वाली गली नं0-25 कमेला रोड से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त कबीर उर्फ जावेद के कब्जे से कुल 110 ग्राम अवैध चरस व अभियुक्ता तरन्नूम के कब्जे से 120 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मण्डी पर मु0अ0सं0 372/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
- कबीर उर्फ जावेद पुत्र जफर निवासी 62 फुटा रोड चिलकाना अडडा ताज पैलेस के सामने थाना मंडी जनपद सहारनपुर
- तरन्नुम पुत्री मौहम्मद शरीफ निवासी पीर वाली गली नं0 25 थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
बरामदगी का विवरण-
कुल 230 ग्राम अवैध चरस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक श्री सतपाल सिंह भाटी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
- उ0नि0 श्री प्रतापदत्त शर्मा थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
- म0उ0नि0 कोमल पंवार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
- का0 2389 नरेश कुमार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
- रि0का0 1208 सौरभ कुमार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
- म0का0 1680 चित्रा थाना मण्डी जनपद सहारनपुर



