#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

श्रावण मास की व्यवस्थाओं को लेकर भारतीय बजरंग दल ने गोला तहसील एसडीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

श्रावण मास की व्यवस्थाओं को लेकर भारतीय बजरंग दल ने गोला तहसील एसडीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन


  ब्यूरो रिपोर्टर-  तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ,  खीरी। भारतीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री अनुज जोशी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने गोला उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्रावण मास के दौरान छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं धार्मिक वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि श्रावण मास के दौरान गोला गोकर्णनाथ में बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर क्षेत्र एवं नगर में मांस, मछली, अंडा तथा अन्य मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही प्रसाद की दुकानों पर दुकानदारों का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कराया जाए।

इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने, नगर व आसपास घूम रहे निराश्रित गोवंश को सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाने तथा अवैध अतिक्रमण एवं अवैध वेंडिंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से उठाई गई।

भारतीय बजरंग दल ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। ज्ञापन प्रदेश मंत्री अनुज जोशी के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button