#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मोहम्मदी में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

मोहम्मदी में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी, 13 जुलाई। जनपद लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी-गोला रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मदी नगर के मोहल्ला अस्तल बाजार गंज निवासी युवक के रूप में की जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक रूप से पहचान की पुष्टि नहीं हुई थी।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button