धान की कटाई के दौरान मिला 22 फीट लंबा विशालकाय अजगर, दुधवा टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

धान की कटाई के दौरान मिला 22 फीट लंबा विशालकाय अजगर, दुधवा टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। पलिया कलां, दुधवा टाइगर रिजर्व की दुधवा वन रेंज के अंतर्गत ग्राम फुलवरिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब धान की कटाई के दौरान खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दुधवा टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन में कार्यरत मोटीवेटर नाजरुन निशा ने टीम के साथ लगभग 20 से 22 फीट लंबे और 80 से 90 किलोग्राम वजनी अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया, जहां उसे स्वच्छंद विचरण के लिए अवमुक्त कर दिया गया। समय रहते किए गए रेस्क्यू अभियान से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम के कार्य की सराहना की।



