#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

एकल अभियान के पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य समापन, भाजपा नेता रवि गुप्ता ने किया प्रतिभागियों का सम्मान

एकल अभियान के पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य समापन, भाजपा नेता रवि गुप्ता ने किया प्रतिभागियों का सम्मान

ब्यूरो रिपोर्टर: तुषार शुक्ला

पलिया,लखीमपुर खीरी। श्री तेज महिंद्रा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पलिया में आयोजित एकल अभियान के पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता रवि गुप्ता शामिल हुए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एकल बहनों को राष्ट्रसेवा, संस्कार और समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में रवि गुप्ता ने कहा कि एकल अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान प्रशिक्षण वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बहनों को कलम, पुस्तक और भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत माता की जय के उद्घोष के बीच सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के बाद भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एकल बहनों एवं विद्यालय परिवार के साथ सहभोज भी किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक शिवपाल सिंह, प्रधानाचार्य सुनील सिंह, कार्यक्रम संचालक राम सागर जायसवाल, मोहनी सिंह, थारू क्षेत्र के वरिष्ठ संत रामासरे दास, वरिष्ठ व्यवसायी मुकेश गुप्ता, राम प्रकाश भास्कर, विद्यालय स्टाफ, एकल परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह का समापन “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button